---Advertisement---

HSSC CET Group-C Notification 2026 Released (Advt. No. 06/2026): Registration Starts From 24 June | Latest & Complete Details

Published on: June 22, 2026
HSSC CET Group-C Notification 2026
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now
---Advertisement---

HSSC CET Group-C Notification 2026: अगर आप Haryana CET Group-C 2026 मुख्य परीक्षा (Phase-II) की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए बहुत बड़ी और महत्वपूर्ण खबर है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC), पंचकूला ने आधिकारिक तौर पर Advertisement No. 06/2026 जारी कर दिया है। इसके साथ ही ग्रुप सी मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 24 जून 2026 से शुरू होने जा रही है।

इस नोटिफिकेशन में आवेदन तिथि, योग्यता, आयु सीमा, नया परीक्षा पैटर्न, 5th Option Rule, प्रमाण-पत्रों की जरूरी तारीखें और चयन प्रक्रिया से जुड़ी बेहद महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।

इस लेख में हम आपको पूरी जानकारी आसान हिंदी और English दोनों में [Hindi + English] देंगे ताकि किसी भी उम्मीदवार को नोटिफिकेशन समझने में थोड़ी सी भी परेशानी न हो।

HSSC CET Group-C 2026 Overview (संक्षिप्त जानकारी)

ParticularsDetails
Exam NameHaryana CET Group-C (Phase-II Written Exam)
Conducting BodyHaryana Staff Selection Commission (HSSC)
Advertisement No.06/2026
Notification Release Date22 June 2026
Registration Start Date24 June 2026
Last Date to Apply30 June 2026 (11:59 PM)
Application FeeNo Fee (सभी श्रेणियों के लिए बिल्कुल फ्री)
Correction Window01 July to 02 July 2026 (11:59 PM)
Exam ModeOffline (OMR Based)
Question TypeMCQ (बहुविकल्पीय प्रश्न)
Total Questions / Marks100 Questions / 100 Marks
Official Website / PDFhssc.gov.in / adv062026.hryssc.com

HSSC CET Group-C Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

जो उम्मीदवार पहले चरण की CET परीक्षा पास कर चुके हैं और इस मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें नीचे दी गई तिथियों का विशेष ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि इस बार केवल 7 दिनों का समय मिला है।

Event (कार्यक्रम)Date (तिथि)
Notification Released22 June 2026
Online Registration Starts24 June 2026
Last Date of Registration30 June 2026 (11:59 PM)
Application Correction Window01 July – 02 July 2026 (11:59 PM)
Admit Card DownloadTo Be Announced Separately
Written Exam DateTo Be Announced Separately

Haryana CET Group-C Kya Hai? (What is CET Phase-II?)

यह भर्ती प्रक्रिया सीधे उन उम्मीदवारों के लिए है जो CET Advt. No. 01/2025 Group-C परीक्षा को पहले ही पास (Qualify) कर चुके हैं।

  • आयोग इस विज्ञापन के माध्यम से योग्य उम्मीदवारों से आवेदन (Detailed Application Form) मांग रहा है।
  • पदों की संख्या के मुकाबले केवल Top 10 गुना (10 Times) शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों को ही मुख्य लिखित परीक्षा/स्किल टेस्ट में बैठने का मौका दिया जाएगा।

Educational Qualification (शैक्षणिक योग्यता)

ग्रुप सी के विभिन्न पदों (जैसे- जेल वार्डर, असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट जेल आदि) के लिए योग्यता नियमों के अनुसार अलग-अलग है:

Post / CategoryEducational Requirement
Assistant Superintendent Jail (Male/Female)Graduation from a recognized university + Hindi/Sanskrit up to Matric
Warder (Male & Female)10+2 (Twelfth Pass) from a recognized board + Hindi/Sanskrit up to Matric

सरल भाषा में: उम्मीदवार के पास पद के अनुसार 12वीं या ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए और मैट्रिक (10वीं) स्तर पर हिंदी या संस्कृत में से किसी एक विषय की पढ़ाई की होनी अनिवार्य है।

Age Limit & Relaxation (आयु सीमा और छूट)

हरियाणा सरकार (General Administration) के नियमों के अनुसार सामान्य आयु सीमा और विभिन्न आरक्षित श्रेणियों को मिलने वाली छूट नीचे टेबल में दी गई है:

Category / PostAge Limit & Relaxation
Assistant Superintendent Jail21 से 27 वर्ष
Warder (Male & Female)18 से 25 वर्ष
Scheduled Castes (SC)5 Years Relaxation
Backward Classes (BCA/BCB)5 Years Relaxation
Wives of disabled military personnel / Widows / Unmarried Women5 Years Relaxation
Ex-Servicemen (ESM)Relaxation to the extent of military service + 3 years

( नोट: सभी प्रकार की छूट मिलाकर भी किसी भी उम्मीदवार की अधिकतम आयु 52 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।)

आरक्षित श्रेणियों के लिए जरूरी प्रमाण-पत्र (Mandatory Certificates Cut-off Dates)

अगर आप आरक्षण का लाभ लेना चाहते हैं, तो ऑनलाइन फॉर्म भरते समय नए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे। इसके लिए आयोग ने कड़े नियम रखे हैं:

  • BCA / BCB Candidates: आपका नॉन-क्रीमी लेयर प्रमाण-पत्र 01.04.2026 को या उसके बाद और फॉर्म की क्लोजिंग डेट (30.06.2026) से पहले का बना होना चाहिए। (सेंट्रल का OBC या इलेक्शन वाला सर्टिफिकेट मान्य नहीं होगा)।
  • EWS Candidates: आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग का सर्टिफिकेट भी 01.04.2026 को या उसके बाद का होना चाहिए। (हरियाणा सरकार के लेटेस्ट नियमों के अनुसार अब EWS की पारिवारिक आय सीमा 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख रूपये सालाना कर दी गई है)।
  • DSC / OSC Candidates: अनुसूचित जाति के उप-वर्गीकरण के अनुसार प्रमाण-पत्र 13.11.2024 के बाद और क्लोजिंग डेट से पहले का बना होना चाहिए।
  • ESM Family Members: आश्रितों का एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट 25.06.2025 को या उसके बाद जारी या रिन्यू होना चाहिए।

Haryana CET Group-C Exam Pattern 2026

मुख्य लिखित परीक्षा के पैटर्न को समझना बेहद जरूरी है, क्योंकि सिलेक्शन पूरी तरह इसी परीक्षा पर निर्भर है।

ParticularDetails
Total Questions100 Questions
Total Marks100 Marks
Exam Duration1 Hour 45 Minutes (105 Minutes)
Exam ModeOffline OMR Based
Question LanguageBilingual (Hindi & English Both)
Negative Markingगलत उत्तर देने पर कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है

Subject Wise Weightage (विषयवार वेटेज)

Syllabus SectionsWeightage PDF
General Awareness, Reasoning, Maths, Science, History, Haryana GK & Current Affairs20% Weightage
Computer Knowledge (Fundamentals, Word, Excel, PowerPoint, Internet)10% Weightage
Subject/Post Related Syllabus (Economics, Insurance, Disaster Management, Rural Marketing)70% Weightage

Minimum Qualifying Marks (पास होने के लिए न्यूनतम अंक)

परीक्षा को पास करने के लिए मुख्य पेपर में इतने प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है:

  • General Category: 50% Marks
  • Reserved Category: 40% Marks

5th Option Rule Explained (सबसे महत्वपूर्ण नियम)

ओएमआर शीट भरते समय इस नियम में छोटी सी गलती भी आपको परीक्षा से बाहर कर सकती है:

  • नियम क्या है?: हर प्रश्न के लिए OMR शीट में 4 विकल्पों के अलावा एक 5वां विकल्प/गोला (#5 Circle) भी दिया जाएगा।
  • अगर आपको प्रश्न नहीं आता?: यदि आप किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहते (Question छोड़ना चाहते हैं), तो आपको 5वां गोला काली पेन से भरना अनिवार्य होगा।
  • अगर 5वां गोला नहीं भरा तो?: यदि आपने प्रश्न भी खाली छोड़ दिया और 5वां गोला भी नहीं भरा, तो पेनाल्टी के तौर पर 1 अंक काट लिया जाएगा (-1 Mark Deduct)
SituationResult
Wrong Answer MarkedNo Negative Marking (कोई अंक नहीं कटेगा)
Question Left + 5th Bubble FilledNo Penalty (सुरक्षित)
Question Left + 5th Bubble NOT Filled-1 Mark Deduct (नेगेटिव मार्किंग)

Selection Process (चयन प्रक्रिया)

ग्रुप सी पदों पर चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर कड़े नियमों के तहत होगा:

StageDetails
Stage 1CET Phase-1 Qualified Candidates apply for Phase-2
Stage 2Shortlisting of candidates (Max 10 times of advertised posts)
Stage 3Physical Measurement (PMT) & Screening (PST) – Only for Police/Jail Posts
Stage 4Written Examination (100 Marks MCQ)
Stage 5Document Verification by Indenting Department & Final Merit List

बड़ा बदलाव (Socio-Economic Marks): साल 2026 के नए नियमों के अनुसार अब सामाजिक-आर्थिक मानदंड के एक्स्ट्रा नंबरों का प्रावधान खत्म है। आपका अंतिम चयन पूरी तरह से मुख्य लिखित परीक्षा के 100% नंबरों की मेरिट के आधार पर ही किया जाएगा!

Application Fee (आवेदन शुल्क)

  • महत्वपूर्ण अपडेट: इस विज्ञापन (Advt. No. 06/2026) के तहत किसी भी पद के लिए आवेदन करने वाले किसी भी वर्ग के उम्मीदवार से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। आवेदन पूरी तरह से निःशुल्क है।

Documents Required to Upload (जरूरी दस्तावेज़)

ऑनलाइन आवेदन (DAF) भरते समय इन सभी ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स को स्कैन करके सही जगह पर अपलोड करना अनिवार्य है:

  1. शैक्षणिक प्रमाण-पत्र: 10वीं (मैट्रिक), 12वीं, ग्रेजुएशन या डिप्लोमा की मार्कशीट और सर्टिफिकेट।
  2. नवीनतम फोटो: वाइट बैकग्राउंड (White Background) वाली रंगीन पासपोर्ट साइज़ फोटो, जिस पर उम्मीदवार का नाम और फोटो लेने की तारीख साफ लिखी हो।
  3. हस्ताक्षर: उम्मीदवार के साफ स्कैन किए हुए सिग्नेचर।
  4. हरियाणा निवासी प्रमाण-पत्र: Haryana Bonafide Resident Certificate।
  5. आरक्षण प्रमाण-पत्र: वैलिड कैटगरी सर्टिफिकेट (BCA, BCB, EWS, DSC, OSC या ESM)।
  6. अंडरटेकिंग फॉर्म: विज्ञापन में दिया गया Annexure-V फॉर्म भरकर अपलोड करना होगा।

Why This Notification Is Important?

इस बार जारी नोटिफिकेशन के अनुसार मुख्य बातें इस प्रकार हैं:

  • CET Group-C Phase-2 का रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है।
  • केवल ऑनलाइन मोड में ही फॉर्म स्वीकार किए जाएंगे।
  • फॉर्म भरते समय पोस्ट प्रेफरेंस (Post Preferences) बहुत सावधानी से चुनें, बाद में बदलाव नहीं होगा।
  • परीक्षा ओएमआर (OMR) आधारित होगी और 5वां विकल्प नियम लागू रहेगा।

CET Group-C Preparation Resources (महत्वपूर्ण अध्ययन सामग्री)

हरियाणा सीईटी ग्रुप सी की मुख्य परीक्षा में सफलता पाने के लिए नियमित अभ्यास और मॉक टेस्ट देना बेहद जरूरी है। आपकी तैयारी के लिए हमारे ये सेशन्स आपकी मदद कर सकते हैं:

  • Haryana Current Affairs (HSSC CET Oriented): परीक्षा के 20% सामान्य भाग में हरियाणा करंट अफेयर्स का महत्वपूर्ण रोल रहता है। साल 2026 की सभी मुख्य घटनाओं के लिए यहाँ क्लिक करें।
  • Quiz of the Day (CET Haryana): अपनी रोज़ाना की कांसेप्ट क्लैरिटी, स्पीड और एक्यूरेसी को बेहतर करने के लिए हमारा आज का लाइव क्विज़ दें।
  • Weekly CET Practice Tests (Exam-Based): हर हफ्ते परीक्षा के नए पैटर्न पर आधारित फुल-लेंथ मिक्स मॉक टेस्ट देने के लिए यहाँ विजिट करें।

FAQs (Frequently Asked Questions)

Q1. HSSC Advt. No. 06/2026 के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की लास्ट डेट (Last Date) क्या है? 

उत्तर: इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 जून 2026 से शुरू होगी और फॉर्म सबमिट करने की अंतिम तिथि 30 जून 2026 (रात 11:59 बजे तक) रखी गई है। आयोग द्वारा इस बार केवल 7 दिनों का बहुत ही कम समय दिया गया है।

Q2. क्या फॉर्म में कोई गलती होने पर सुधार (Edit/Correction) करने का मौका मिलेगा? 

उत्तर: हाँ, बिल्कुल! यदि फॉर्म भरते समय आपसे कोई गलती हो जाती है, तो HSSC द्वारा 01 जुलाई 2026 से 02 जुलाई 2026 (रात 11:59 बजे तक) के लिए करेक्शन विंडो (Correction Window) ओपन की जाएगी, जहाँ आप अपने फॉर्म को एडिट कर सकेंगे।

Q3. इस भर्ती (Phase-II) परीक्षा में बैठने के लिए शॉर्टलिस्टिंग (Shortlisting) का क्या नियम है? 

उत्तर: नए नियमों के अनुसार, विज्ञापन में जारी किए गए पदों की कुल संख्या के मुकाबले अधिकतम 10 गुना (10 Times) योग्य उम्मीदवारों को ही मेरिट के आधार पर मुख्य लिखित परीक्षा या स्किल टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

Q4. ओएमआर शीट (OMR Sheet) में 5वां विकल्प (5th Option Rule) क्या है और क्या इसमें नेगेटिव मार्किंग होगी? 

उत्तर: परीक्षा ऑफलाइन ओएमआर बेस्ड होगी। इसमें गलत उत्तर के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है। लेकिन यदि आप किसी प्रश्न को खाली छोड़ते हैं और उसका 5वां गोला नहीं भरते हैं, तो पेनाल्टी के तौर पर आपका 1 नंबर काट लिया जाएगा (-1 Mark Deduct)। इसलिए कोई भी प्रश्न पूरी तरह खाली नहीं छोड़ना है।

Q5. इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कितनी एप्लीकेशन फीस (Application Fee) देनी होगी? 

उत्तर: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के इस नए विज्ञापन के तहत किसी भी पद के लिए आवेदन करने वाले किसी भी उम्मीदवार से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा (No Fee Required)। सभी कैटेगरी के छात्रों के लिए आवेदन पूरी तरह से फ्री (निशुल्क) है।

Q6. क्या इस भर्ती में सोशियो-इकोनॉमिक क्राइटेरिया (Socio-Economic) के 5% अतिरिक्त नंबर मिलेंगे? 

उत्तर: नहीं, साल 2026 के नए नियमों के अनुसार सामाजिक-आर्थिक मानदंड के अंकों को पूरी तरह से समाप्त कर दिया गया है। अब उम्मीदवारों का फाइनल सिलेक्शन (Final Selection) केवल मुख्य लिखित परीक्षा के 100% अंकों के आधार पर बनी मेरिट लिस्ट से ही होगा।

डिस्क्लेमर (Disclaimer)

cetharyana.com पर दी गई यह जानकारी पूरी तरह से हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञापन संख्या 06/2026 पर आधारित है। यद्यपि हमने सभी नियमों, तिथियों और शर्तों को बिल्कुल सटीक रखने का पूरा प्रयास किया है, फिर भी किसी अनजानी तकनीकी गलती या सरकारी संसोधनों के लिए हमारी वेबसाइट ज़िम्मेदार नहीं होगी। सभी उम्मीदवारों को फॉर्म सबमिट करने से पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर मूल पीडीएफ Advt No. 06/2026 को अच्छी तरह पढ़ने की सलाह दी जाती है।

Leave a Comment