Haryana CET Group C Salary Details: जानिए आपको कितना वेतन मिलेगा?

Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now

Haryana CET Group C Salary: जब भी उम्मीदवार किसी भी परीक्षा की तैयारी करते हैं, तो उम्मीदवारों के मन में सबसे पहला ख्याल यह आता है कि जिस पद के लिए वह तैयारी कर रहे हैं, उस पद में चयन पाने के बाद कितना वेतन मिल सकता है। इसी प्रकार जो भी उम्मीदवार हरियाणा सीईटी परीक्षा 2025 के आधार पर ग्रुप सी के विभिन्न पदों पर भर्ती प्राप्त करना चाहते हैं, उनके लिए वेतन के बारे में जानकारी प्राप्त करना जरूरी है।

अगर उम्मीदवारों को Haryana CET Group C Salary के बारे में जानकारी होगी, तो उन्हें परीक्षा की तैयारी करने और परीक्षा को क्रैक करने में मोटिवेशन मिलेगा।आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी देने वाले हैं कि ग्रुप सी की परीक्षा को पास करने के बाद उम्मीदवारों को कितना वेतन दिया जाएगा और चयन के पश्चात उम्मीदवारों की Growth कैसे होगी। चलिए विस्तार से पद के आधार पर निर्धारित की गई Haryana CET Group C Salary के बारे में जानकारी प्राप्त कर लेते हैं।

Haryana CET Group C Salary Details In Hindi

हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के द्वारा जब सीईटी परीक्षा का आयोजन किया जाता है, तो उसके पश्चात सीईटी ग्रुप सी लेवल के विभिन्न प्रकार के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया जाता है। सीईटी परीक्षा के सफल आयोजन के पश्चात उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने का मौका दिया जाता है।

अंत में पद के हिसाब से जिन उम्मीदवारों का चयन किया जाता है,उनके लिए अलग-अलग वेतन निर्धारण किया जाता है। सामान्य रूप से ग्रुप सी में उम्मीदवारों को लेवल 2 से लेवल 7 तक का वेतन दिया जाता है।

Also Read this –

CET Haryana Notification 2025 : 50000 पदों पर भर्ती

ग्रुप सी के आधार पर चयनित उम्मीदवारों को 9300 से 34800 तक का वेतन दिया जाता है। बेसिक वेतन के अलावा चयनित उम्मीदवारों को मकान किराया, भत्ता, डीए और अन्य कई प्रकार का Haryana CET Group C Salary शामिल होता है।
जिन भी उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, वह 2 साल के प्रोहिबिशन पीरियड पर होंगे। यानी की 2 साल तक उम्मीदवारों के कार्य करने के तरीके की जांच की जाएगी।
चलिए आगे विस्तार से पोस्ट के आधार पर निर्धारित किए गए वेतन के बारे में भी जान लेते हैं।

Haryana CET Group C Post Wise Salary Details In Hindi

Haryana CET Group C Post Wise Bharti के अंतर्गत जिन भी उम्मीदवारों का चयन वार्डर पद के लिए किया जाएगा, चाहे फिर उम्मीदवार महिला हो या फिर पुरुष, दोनों का वेतन 19900 निर्धारित किया गया है। इस पद पर स्तर 2 के आधार पर वेतन दिया जाएगा।
सहायक लाइनमैन-
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा सहायक लाइनमैन के पद पर स्तर 4 का वेतन दिया जाएगा। 25500 वेतन निर्धारण किया गया है। हर साल इंक्रीमेंट भी होता रहेगा।

हरियाणा कांस्टेबल


हरियाणा ग्रुप सी परीक्षा के आधार पर हरियाणा कांस्टेबल के पद को भी भरा जाएगा। हरियाणा कांस्टेबल के पद पर 21700 से वेतन शुरू होता है।

सहायक अधीक्षक जेल, डिप्टी रेंजर, जूनियर कोच, अवर निरीक्षक

हरियाणा ग्रुप सी कि सीईटी परीक्षा के पश्चात इन सभी पदों पर स्तर 6 के आधार पर भर्ती की जाएगी। इस पद के अंतर्गत उम्मीदवारों को 35400 हर महीने दिए जा रहे हैं।

Haryana Group C Job Profile Details Hindi

डिप्टी रेंजर

वन संरक्षण बनाए रखना, वन संसाधन से संबंधित कार्य करना, कानूनी नियमों को बनाए रखना, सर्वेक्षण से संबंधित गतिविधियों पर नजर रखना, अवैध गतिविधियों का निरीक्षण करना, प्रबंध करना एवं उन्हें रोकना और नई नीतियां बनाने पर जोर देना।


वार्डर (पुरुष/महिला)

कैदी और कर्मचारी दोनों की सुरक्षा से संबंधित कार्य करना। यदि कोई समस्या है, तो समस्या सुधार के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाना और अन्य विभिन्न प्रकार के कार्य करने के लिए इनकी नियुक्ति की जाती है।

कांस्टेबल

कानूनी व्यवस्था को बनाए रखना,सार्वजनिक सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य करना और आपराधिक मामलों की जांच करना ,गुनहगारों को पकड़ना और विभिन्न प्रकार के कार्य शामिल होते हैं।

सहायक अधीक्षक जेल

सहायक अधीक्षक जेल की नियुक्ति, कैदियों का निरीक्षण करना, देखरेख करना, कैदी पुनरावास, कार्यक्रम का प्रबंध, जेल प्रशासन से संबंधित कार्य और विभिन्न प्रकार के कार्य करने के लिए नियुक्ति की जाती है।

अवर निरीक्षक
कर्मचारियों का पयेक्षवण करना, खुफिया जानकारी एकत्रित करना, सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखना और इससे जुड़े अन्य विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए नियुक्ति की जाती है।

जूनियर कोच

जूनियर कोच की नियुक्ति एथलीट के लिए की जाती है। एथलीट के लिए विभिन्न प्रकार के खेलों के आयोजन से संबंधित उनकी प्रैक्टिस करवाना। उनकी प्रेक्टिस परफॉर्मेंस का मूल्यांकन करना, परफॉर्मेंस में सुधार करना और इसके अलावा एथलीट के खेल के कार्यक्रम से संबंधित विभिन्न प्रकार के कार्य शामिल होते हैं।

Growth After Haryana CET Group C Bharti 2025


वार्डर (पुरुष/महिला)

वर्किंग एक्सपीरियंस और एलिजिबिलिटी के आधार पर पुरुष या महिला वोटर की पदोन्नति हैड वार्डर सहायक जेलर और जेल उप अधीक्षक के पद पर की जाती हैं।

सहायक लाइनमैन
सहायक लाइनमैन के पद के बाद उम्मीदवार की पदोन्नति जूनियर इंजीनियर और उसके बाद सहायक इंजीनियर और उसके पश्चात कार्यकारी इंजीनियर के पद में कर दी जाती है।

डिप्टी रेंजर

जिन भी उम्मीदवारों का चयन डिप्टी रेंजर के पद पर किया जाएगा। कुछ वर्षों के बाद एलिजिबिलिटी और एक्सपीरियंस के आधार पर वन रेंजर प्रभागीय, वन अधिकारी और उसके पश्चात वन संरक्षक के पद पर पदोन्नति कर दी जाएगी।

जूनियर कोच


जूनियर पद के बाद उम्मीदवारों की नियुक्ति वरिष्ठ कोच , उसके बाद मुख्य कोच और उसके पश्चात खेल विभाग में प्रशासनिक पद पर पदोन्नति कर दी जाती है।

अवर निरीक्षक
अवर निरीक्षक की पदोन्नति निरीक्षक पुलिस उपाधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और इसके पश्चात पुलिस विभाग में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नति की जा सकती है।

कांस्टेबल

कांस्टेबल पद पर चयनित उम्मीदवारों की पदोन्नति कुछ सालों के बाद एक्सपीरियंस और एलिजिबिलिटी के आधार पर हेड कांस्टेबल, सहायक उप निरीक्षक, उप निरीक्षक, निरीक्षक, पुलिस अधीक्षक और उच्च पद पर पदोन्नति कर दी जाती है।

सहायक अधीक्षक जेल

सहायक अधीक्षक जेल के पद पर चयनित उम्मीदवार का कुछ वर्षों के पश्चात परफॉर्मेंस और अन्य एलिजिबिलिटी के आधार पर जेल उप अधीक्षक, जेल अधीक्षक और अन्य उच्च प्रशासनिक पद पर पदोन्नति कर दी जाती है।